Homeउत्तर प्रदेशतीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

7 / 100 SEO Score

रामनगर, बाराबंकी – रामनगर पीजी कॉलेज में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिवस उप जिलाधिकारी प्रबंध सचिव पवन कुमार की प्रेरणा से क्रिकेट टूर्नामेंट बालक-बालिका वर्ग की आयोजित हुआ। अंपायर अमरजीत सिंह व आलोक राय अरविंद यादव के निर्देशन में प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। बालक टीम में महाराणा प्रताप विजेता, उपविजेता छावा टीम हुई। बालिका टीम में महारानी लक्ष्मी बाई विजेता, मीराबाई टीम उप विजेता हुई। प्राचार्य श्री मिश्र व परमहंस पीजी कॉलेज बहराइच के प्राचार्य ने विजयी टीम के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।उपस्थित खिलाड़ियों से प्राचार्य ने कहा कि   खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होने से छिपी प्रतिभाएं निखर कर बाहर आती है और आगे चलकर यही खिलाड़ी जिला, मंडल, राज्य स्तर पर होने वाले खेलों में भाग लेकर महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी प्राध्यापको व खिलाड़ियों के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में खिलाड़ियों से कहा कि अपने कर्म पथ पर डटे रहे- हार के बाद जीत निश्चित है। कार्यक्रम का संचालन कीड़ा प्रभारी डॉ रामकुमार सिंह ने किया।  इस मौके पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर के के सिंह, प्रोफेसर सुनीत कुमार सिंह,डॉ अखिलेश पटेल,डॉ अखिलेश वर्मा, डॉ विश्वेश कुमार मिश्र, डॉ आजाद प्रताप सिंह, डॉ मनोज सिंह,अमरजीत सिंह,ओम कुमार, डॉ संजय तिवारी, देवेंद्र साहू, सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular