Homeउत्तर प्रदेशतेज आंधी तूफान में स्कूल का टीन शेड भरभरा कर गिरा, दो...

तेज आंधी तूफान में स्कूल का टीन शेड भरभरा कर गिरा, दो की मौत

6 / 100 SEO Score

जैदपुर/सिद्धौर, बाराबंकी – विकास खंड सिद्धौर क्षेत्र के नवाबपुर कोडरी गांव में आए तेज आंधी तूफान व हुई ओलावृष्टि से बचने टीन शेड के नीचे बैठे 3 लोगों में 2 की हुई मौत हो गई।परिजनों में मचा कोहराम मच गया।
विकासखंड सिद्धौर क्षेत्र के जैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाबपुर कोडरी गांव का है। जहां पर गुरुवार करीब 4 बजे आए तेज आंधी तूफान पानी व भारी ओलावृष्टि से बचने के लिए खेतों में काम कर रहे फूलमती (45) पत्नी विशुन लाल, ध्रुव कुमार (7) पुत्र वसुदेव और राहुल टीन सेट के नीचे चल रहे स्कूल में बने खंबे के पास बैठ गए। तभी तेज आंधी तूफान के कारण पूरा टीन सेट भरभरा करके गिर गया। जिसमें दबने से मौके पर ही फूलमती और ध्रुव कुमार की मौत हो गई। जबकि राहुल पुत्र विशुन लाल गम्भीर रूप से चोटिल हो गए।  जिसे परिजन आनन-फानन में सीएचसी सिद्धौर लेकर पहुंचे।
वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

6 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular