Homeउत्तर प्रदेशतेज धूप व गर्म हवा ने लोगो को किया बेहाल, सड़कों पर...

तेज धूप व गर्म हवा ने लोगो को किया बेहाल, सड़कों पर फैला सन्नाटा

6 / 100 SEO Score

अमेठी जनपद – अमेठी में इन दिनों गर्मी की तपिश बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को सुबह चटक धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। जैसे-जैसे सूरज चढ़ा, गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। दोपहर 11 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। सिर्फ जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले। लोगों ने तेज गर्मी से निजात पाने के लिए नींबू पानी, शिकंजी व पुदीना युक्त पेय का सेवन किया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया सोमवार को जिले में तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम था। इसके साथ ही हवा की गति 7.9 किमी प्रति घंटा रही और दिशा उत्तर-पूर्वी रही। अधिकतम आर्द्रता 82 प्रतिशत और न्यूनतम 34 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटे आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बताया कि इस मौसम में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचना चाहिए। हल्का व सुपाच्य भोजन करें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। मौसम साफ और सूखा रहने से किसान भी गेहूं की कटाई और मड़ाई में जुट गए हैं। खेतों में हार्वेस्टर मशीनें दिन-रात चल रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूर और किसान मिलकर फसल काटने और उसे सुरक्षित भंडारण के कार्यों में लगे हैं। समय से फसल सुरक्षित करने के लिए किसानों ने रात में भी कार्य शुरू कर दिया है।

6 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular