अमेठी – जिले में चल रही तेज पछुआ हवा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज पछुआ हवा से गेहूं समेत अन्य फसलों को नुकसान हो रहा है। जिले में दो दिन से करीब नौ किलोमीटर प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चल रही है। वहीं, अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। रबी की फसल में यह अभी अनुकूल नहीं है। मार्च में अप्रैल-मई जैसी हवाएं चल रही हैं। ऊपर से तेजी से बढ़ रहा तापमान सही नहीं है। तापमान बढ़ने और हवाओं की वजह से खेत की नमी तेजी से सूख रही है। इसकी वजह से गेहूं की फसल में उपज कम होने के आसार बढ़ गए हैं। इस समय सरसों और गेहूं दोनों की फसल पकने की अवस्था में है। तापमान बढ़ने की वजह से खेत की नमी तेजी से सूख रही है। खेत की नमी गायब होने की वजह से गेहूं के दाने कमजोर ही रह जाएंगे और पैदावार 25 से 30 फीसदी कम रहने के आसार हैं। ऐसे में किसानों की परेशानी बढ़ गई है। जिला कृषि अधिकारी डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि इस समय पछुआ हवा तेज चल रही है। तीव्र गति से हवाएं चलने पर फसलों के गिरने की संभावना बढ़ जाती है, इससे पैदावार घट जाती है।
तेज पछुआ हवा से फसलों को नुकसान
RELATED ARTICLES




