कोठी, बाराबंकी – कोठी थाना क्षेत्र के जैदपुर संपर्क मार्ग पर रविवार शाम तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सस्थानीय लोगों ने सीएचसी कोठी में उपचार के लिए पहुंचाया। जहां पर उन्हें भर्ती कर लिया गया और इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि जैदपुर थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी संतोष शर्मा पुत्र स्वर्गीय बिहारी लाल शर्मा (45) व रमन पुत्र देवकी नंदन रविवार शाम कोठी चैराहा आए थे। यहां से वह कोठी जैदपुर संपर्क मार्ग होते हुए ऑल्टो कार से वापस घर लौट रहे थे। तभी उस्मानपुर गांव के समीप उनकी तेज रफ्तार अनियंत्रित कार खाई में पलट गई। वह दोनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी कोठी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक डॉक्टर हशीब के द्वारा दोनों को उपचार किया गया। लोगों ने बताया कि कार काफी स्पीड में थी जिससे वह पलट गई। कोठी पुलिस का कहना है कि मामले की सूचना मिली हैं घायलो को कोठी सीएचसी पहुंचाया गया इलाज जारी है।
तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पलटने से दो युवक घायल बाल बाल बचे
RELATED ARTICLES




