Homeउत्तर प्रदेशतेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाईक सवार दो युवकों की...

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाईक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

7 / 100 SEO Score

हैदरगढ़, बाराबंकी – हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर चैबीसी के पास देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अमेठी जिले के बसंतपुर गांव निवासी सूरज लोधी और चंदन लोधी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश जारी है। उधर, इस दुर्घटना की खबर मिलते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular