Homeउत्तर प्रदेशतेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, ड्राइवर गंभीर रूप से...

तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

7 / 100 SEO Score

अमेठी – में लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बार फिर सड़क हादसा सामने आए जहां तेज रफ्तार ट्रक ने यूरिया लदी ई रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। कमरौली थाना क्षेत्र के लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रोड नंबर 4 का है जहां सुबह 9 बजे एक ई रिक्शा चालक यूरिया भरी बोरियों को लाकर अपने गांव की तरफ जा रहा था तभी लखनऊ से सुल्तानपुर की तरफ जा रहा है ट्रैक्टर से लदे ट्रक ने रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसे पर लदा यूरिया पूरे सड़क पर बिखर गया।हादसे में ई रिक्शा चालक को गंभीर चोटे आई। घटना की जानकारी मिलते ही कमरौली पुलिस मौके पर पहुंची और ई रिक्शा चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।हादसे के बाद पुलिस ने दोनों गाड़ियों को सड़क से हटाकर यातायात को बहाल करवा दिया है। पूरे मामले पर कमरौली एसओ अभिनेष कुमार ने कहा कि घायल ई रिक्शा चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों गाड़ियों को सड़क से हटा दिया गया है यातायात सुचारू रूप से चल रहा है मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular