Homeउत्तर प्रदेशतेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंदा, दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंदा, दर्दनाक मौत

7 / 100 SEO Score

जैदपुर, बाराबंकी- जैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जैदपुर कस्बा के बाईपास अंतर्गत सिद्धौर मार्ग पर रविवार करीब 4रू30 बजे दो बाइक की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार भिड़ंत के उपरांत अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंद दिया। जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कारेदेवन पुरवा निवासी ओमप्रकाश जैदपुर किसी कार्य को लेकर आया हुआ था। तभी बाईपास के निकट सामने से आ रही बाइक से भिंडत हो गईं जिससे बाइक सवार ओमप्रकाश सड़क पर गिर गया और सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इधर ट्रक चालक मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया। वही इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular