Homeउत्तर प्रदेशतेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से  ई रिक्शा पलटा, 12 वर्षीय...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से  ई रिक्शा पलटा, 12 वर्षीय बालिका की मौत

8 / 100 SEO Score

त्रिलोकपुर, बाराबंकी- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से सवारीयों को लेकर जा रहा ई रिक्शा पलट गया। जिसके चलते एक 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गयी और दादी पोती व नातिन को हल्की चोटें आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामनगर महादेवा मार्ग से एक ई रिक्शा चालक सवारियां लेकर जा रहा था। जब वह पांचू पुरवा गाँव के मोड़ के निकट स्थित मां काली मंदिर के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी परिणाम स्वरूप उस पर सवार ग्राम बड़नपुर  निवासनी 70 वर्षीया दादी सुंदरा व उनकी पोती 12 वर्षीय गुनगुन और 10 वर्षीय लक्ष्मी तथा ग्राम कंधईपुर निवासिनी नातिन रूबी घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भिजवाया जहाँ पर गुनगुन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य सभी घायलों का उपचार कर घर भेज दिया।

 पुलिस ने आवश्यक लिखा पढ़ी कर शव को पीएम के लिए भेजा है। ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने कब्जे में लिया है।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular