Homeउत्तर प्रदेशतेज रफ्तार मोटरसाइकिल असंतुलित होकर पलटी, तीन गंभीर जख्मीं भर्ती

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल असंतुलित होकर पलटी, तीन गंभीर जख्मीं भर्ती

7 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, बाराबंकी – लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर रविवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा प्रकाश में आया हैं। जानकारी के अनुसार रामसनेहीघाट के क्षेत्र निबहा के समीप अचानक एक बाइक पलट गई। इस हादसे में तीन युवक घायल हो गए। घायलों में अयोध्या के रौजागांव निवासी 30 वर्षीय राहुल राजपूत, 16 वर्षीय मनीष यादव और 18 वर्षीय सत्यम यादव शामिल हैं। तीनों बाराबंकी के उधौली स्थित ज्वालामुखी मंदिर के दर्शन करने गए थे। शाम करीब 5 बजे वापसी के दौरान यह हादसा हुआ। मनीष के मुताबिक, बलून गिर जाने से बाइक असंतुलित हो गई। इससे बाइक सड़क किनारे पलट गई और तीनों घायल हो गए। हाईवे एम्बुलेंस से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट पहुंचाया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. अनूप सैनी ने बताया कि तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। उनका इलाज जारी है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular