फतेहपुर, बाराबंकी – अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट मे आकर एक वृद्ध बुरी तरह जख्मीं हो गया है। जिसे सीएचसी मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने सर में गंभीर चोट को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार दोपहर करीब एक बजे थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के दादनपुर निवासी 70 वर्षीय राम सिंह अपनी दुकान जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राम सिंह सड़क पर गिर गए। उनके सिर में गंभीर चोट लगी। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। परिजन घायल राम सिंह को तुरंत फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अवनीश चैधरी ने प्राथमिक उपचार किया। हेड इंजरी की वजह से उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, हेड इंजरी
RELATED ARTICLES




