त्रिलोकपुर, बाराबंकी- क्षेत्र में कुत्तों का आतंक बहुत बढ़ गया है। जिससे लोग अपने बच्चों को घर से निकलने पर परेशानी का सामना कर पड़ रहा है। प्रतिदिन क्षेत्र में दो से तीन मामले सामने आ रहे है। वही सोमवार को कस्बे त्रिलोकपुर के रहने वाले रामकिशन की 8 वर्षीय मासूम बच्ची जो कि सोमवार को घर के पास बने खेत की तरफ जा रही थी तभी अचानक एक कुत्ते ने हमला कर दिया। जिससे सिर, पैर चेहरे पर काफी नोच लिया। चिलाने की आवाज सुन पास में मौजूद लोगों ने कुत्ते से बच्ची की जान बचाई। इसी तरह दूसरा मामला क्षेत्र के कुरथरा गांव का है। जहां के रहने वाले मो हसीब ने बताया कि मेरा 7 वर्षीय बेटे अजान को घर के बाहर खेलते हुए कुत्ते ने काट लिया।इसी तरह प्रति दिन कई मामले सामने आ रहे है।
त्रिलोकपुर क्षेत्र में कुत्तों का आतंक छोटे बच्चों को बना रहे शिकार
RELATED ARTICLES




