Homeउत्तर प्रदेशदबंगों ने कॉलेज में जबरन लगाया ताला, बाहर कई घण्टे खड़े रहे...

दबंगों ने कॉलेज में जबरन लगाया ताला, बाहर कई घण्टे खड़े रहे बच्चे

7 / 100 SEO Score

त्रिलोकपुर, बाराबंकी – जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली बद से बदतर होती जा रही जनपद में व्यवस्थाओं में सक्षम दबंग कितने बेलगाम हैं इसका प्रत्यक्ष उदाहरण दबंगों द्वारा एक विद्यालय को ही ताला लगा वहां के स्टाफ को धमकाने के मामले में सामने आया है। जिसमें विद्यालय गए बच्चों को भारी ठण्ड में घंटो बाहर खड़े रहना पड़ा, मामला वायरल होने पर जनाक्रोश सामने आने पर ही जागे प्रशासन ने मामले में अंततः ताला खुलवा बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलवाया। प्राप्त जानकारी अनुसार मामला थाना जहांगीराबाद व तहसील रामनगर के बेरिया गांव स्थित बिहारी लाल पी जी कॉलेज व श्री कृष्ण गुलाब देई इंटर कॉलेज का है। जहां के प्रबंधक रमेश चंद्र आर्य के आरोपों को सच माना जाए तो मनीष कुमार वर्मा और कृष्ण कुमार वर्मा नाम के दो युवक सुबह लगभग 6 बजे विद्यालय में घुस गए और सभी कमरों में ताला लगा दिया। जब चैकीदार ने इसका विरोध किया, तो उसे धमकी देते हुए उसे विद्यालय के अंदर ही बंद कर दिया। प्रबंधक ने बताया कि ये दोनों दबंग युवक लगातार विद्यालय के संचालन में बाधा डालते हैं और स्टाफ को धमकाते रहते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन युवकों का विद्यालय से कोई लेना-देना नहीं है। प्रबंधक ने बताया कि उन्होंने कड़ी मेहनत से पहले श्री कृष्ण गुलाब देई इंटर व  बिहारी लाल पी जी कॉलेज कॉलेज की स्थापना की  है। घटना की सूचना पीआरबी-112 और थाना जहांगीराबाद प्रभारी को दी गई। जहांगीराबाद थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही कार्रवाई की गई और ताला खोलकर छात्र-छात्राओं को विद्यालय में प्रवेश करवाया गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है थाना प्रभारी ने विद्यालय में ताले बंद करने परिवारिक मामला बताया है सवाल या खड़ा होता है कि विद्यालय में पढ़ रहे बेकसूर  छात्र छात्राओं को कड़कती ठंड में  कई घंटे विद्यालय के बाहर खड़े रहना पड़ा, दोषी कौन?

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular