Homeउत्तर प्रदेशदरोगा की कार से टक्कर, तीन घायल, दो जिला अस्पताल रेफर

दरोगा की कार से टक्कर, तीन घायल, दो जिला अस्पताल रेफर

7 / 100 SEO Score

दरियाबाद, बाराबंकी – मंगलवार सुबह दरियाबाद कोतवाली में तैनात एक एसएसआई की कार की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां गंभीर चोट के चलते दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के कुसफर गांव निवासी 21 वर्षीय सौरभ अपने पिता हंसराज (50) और चाचा कंसराज (48) को दरियाबाद रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। स्टेशन के पास रास्ते पर मुड़ते समय दरियाबाद कोतवाली में तैनात एसएसआई मनोज सैनी की सेलेरियो कार से टक्कर हो गई। हादसे में हंसराज और कंसराज के पैरों में गहरी चोट आई, जबकि सौरभ के हाथ में हल्की चोट लगी। सीएचसी अधीक्षक अमित दुबे ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद हंसराज और कंसराज को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल भेजा गया।वहीं, कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि इस मामले में जानकारी जुटाई जा रही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular