Thursday, February 12, 2026
spot_img

12.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशदशहरा मेला में भगवान राम की लीलाओं का मंचन देखने उमड़ा जनसमूह

दशहरा मेला में भगवान राम की लीलाओं का मंचन देखने उमड़ा जनसमूह

सिद्धौर, बाराबंकी- स्थानीय नगर पंचायत सिद्धौर के श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रविवार को आयोजित दशहरा मेला में कलाकारों द्वारा भगवान राम की लीलाओं का मंचन किया गया। जिसमें प्रभु श्रीराम द्वारा रावण दहन किए जाते ही वही पूरा वातावरण जहां प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
बताते चलें कि रावण का पुतला धूं-धूं कर जला।मेले में लगी मिठाई, खिलौना आदि कि दुकानों पर मेलार्थी जरुरी समानों कि खरीददारी करते देखे गए।दशहरा मेले में उमड़ी भारी भीड़ के मध्य शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सिद्धौर चैकी प्रभारी रामप्रकाश मिश्रा, दीवान लछिराम मधुकर, अरुण जायसवाल, नगर लेखपाल आनंद प्रकाश,चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू रावत, प्रवीण सिंह सिसोदिया सतनाम वर्मा गुड्डू डॉ राजेंद्र प्रसाद वर्मा तेज बक्स वर्मा गुड्डू अखिलेश यादव रामचंद्र वर्मा शिवमंगल अजय वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular