Tuesday, June 17, 2025
spot_img

36.7 C
Delhi
Tuesday, June 17, 2025
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशदामाद के साथ फरार होने वाली सास लौटी वापस

दामाद के साथ फरार होने वाली सास लौटी वापस

अलीगढ – यूपी के अलीगढ में शादी से 10 दिन पहले होने वाले दामाद के साथ भागने वाली सास वापस आ गई है। बुधवार को राहुल के साथ अनीता दादों थाने पहुंची। यहां पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
अनीता ने बताया- वह अपने पति के अत्याचारों और मारपीट से परेशान थी। पति बुरा बर्ताव करता था। इसी वजह से राहुल के साथ भागी। उसने हाथ जोड़कर कहा- वह अपना जीवन राहुल के साथ बिताना चाहती है। राहुल ने पुलिस को बताया- 6 अप्रैल को सास अलीगढ़ से कासगंज पहुंची थी। वहां से बरेली, फिर बिहार के मुजफ्फरपुर। बिहार के रास्ते ही हम नेपाल बॉर्डल पहुंचे। लेकिन वहां से हम अपने आप वापस आ गए।
अनीता के पति ने कहा था कि मेरी पत्नी घर से बहुत सारे जेवर और गहने लेकर गई। अनीता ने कहा- वह अपने घर से कुछ नहीं ले गई थी। न ही पैसे और न ही जेवर। सिर्फ एक मोबाइल और 200 रुपए लेकर घर से भागी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Skip to toolbar