Wednesday, February 11, 2026
spot_img

24.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशदिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने बाईक की डिग्गी तोड़ पार किए 1.5 लाख...

दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने बाईक की डिग्गी तोड़ पार किए 1.5 लाख की नगदी, मामला दर्ज

फतेहपुर, बाराबंकी – दिनदहाड़े युवक की मोटरसाइकिल की डिक्की से 01 लाख 50 हजार नगदी निकाल चोर फरार हो गए। युवक ने बड्डूपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बड्डूपुर क्षेत्रान्तर्गत शाहपुर बक्सौलिया गांव के राजेश सिंह ने बुधवार सुबह बैंक से पैसे निकाले। जिसमें बताए अनुसार बड्डूपुर की ग्रामीण बैंक से 50 हजार रुपए उधार लिए और फतेहपुर यूनियन बैंक से एक लाख रुपए अपने खाते से  राजेश ने पैसों को लाल तौलिए में लपेटकर मोटरसाइकिल की डिग्गी में रख लिया। वह घर की ओर निकले और थाने से करीब 400 मीटर दूर ब्लॉक चौराहे पर स्थित लखन होटल पर पानी पीने रुके। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मौका देखकर मोटरसाइकिल की डिग्गी का लॉक खोल लिया और डेढ़ लाख रुपए लेकर फरार हो गए। जब राजेश ने डिग्गी खुली देखी तो वह तुरंत दौड़कर गाड़ी के पास पहुंचा, पैसे गायब देख वह आसपास भागकर संदिग्धों की तलाश करने लगे, लेकिन कोई नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। अतिरिक्त निरीक्षक आलोक कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। उन्होंने जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular