Homeउत्तर प्रदेशदिल्ली के बलवान नें पंजाब के बग्गा को चित्त कर जीती 21हजार...

दिल्ली के बलवान नें पंजाब के बग्गा को चित्त कर जीती 21हजार की इनामी बाजी

8 / 100 SEO Score

रामनगर, बाराबंकी- महादेव मेला महोत्सव के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को दंगल प्रतियोगिता में विभिन्न  प्रदेशों के नामचीन पहलवानों व स्थानीय पहलवानों नें दांव पेंच दिखाये। दंगल प्रतियोगिता में कई कुश्ती हुई जिसमें भीम पहलवान चंबल, कृष्णकांत पहलवान नंदिनी नगर गोंडा के मध्य शुरू हुई दोनों बराबरी पर छूटी।  
मोनू तिवारी ने कुश्ती की शुरूवात हाथ मिलवाकर किया। इसके बाद बाबा नागेंद्र दास हनुमानगढ़ी श्रीकांत पहलवान चंबल हुई। जिसमें बाबा नागेंद्र दास हनुमानगढ़ी विजय हुए। अगली कुश्ती अशोक पहलवान दिल्ली व मंजीत पहलवान चंबल के बीच हुई चंबल पहलवान की जीत हुई। अगली कुश्ती कवि जगन्नाथ निर्दोष ने शुरू कराया। जिसमें सोनू पहलवान पंजाब वा बाबी मिश्रा पहलवान लखनऊ के बीच हुई। जिसमें बाबी मिश्रा विजय हुए।
मुशर्रफ पहलवान बाराबंकी व सर्वेश पहलवान रामनगर पीजी कॉलेज के बीच हुआ। सर्वेश पहलवान विजय हुए। जिसमें मुशर्रफ पहलवान को चोट भी लग गई। अगली कुश्ती मोहम्मद फजल गनी पहलवान जम्मू शंकर थापा पहलवान नेपाल काठमांडू के बीच हुई। जिसमें थापा पहला  की विजय हुए। 2200 रुपये इनाम दुबारा रखा गया। जो जनता कि ओर से दिया गया। थापा पहलवान विजय हुए। अगली कुस्ती बाबा नागेन्द्र दास हनुमान गाढ़ी अयोध्या व शंकर थापा बलवान  नेपाल पहलवान के बीच हुई। बाबा नागेन्द्र दास विजयी हुए ल अगली कुश्ती दंगल की लास्ट कुश्ती 21000 (इक्कीस) की कुश्ती  बग्गा पहलवान पंजाब व व  बलवान पहलवान दिल्ली के बीच रोमांचक कुश्ती हुई। दिल्ली पहलवान विजयी रहा। पुलिस के सभी दरोगा एवं सिपाहियों को सम्मानित किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेखर हरायण नायब तहसीलदार तहजीब हुसैन क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श प्रवेश (नानमून) शुक्ला आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular