Homeउत्तर प्रदेशदीवार ढहने से घायल दो और बच्चों की इलाज के दौरान मौत

दीवार ढहने से घायल दो और बच्चों की इलाज के दौरान मौत

7 / 100 SEO Score

गोसाईगंज, सुल्तानपुर – थाना क्षेत्र के दर्जीपुर गांव में सोमवार को ईंट की दीवार ढहने से घायल हुए दो बच्चों ने मंगलवार को लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक बच्चे की मौत सोमवार को घटनास्थल पर ही हो गई थी। हादसे में तीन बच्चों की मौत से गांव में मातम पसरा है। सोमवार को दर्जीपुर गांव निवासी शहबान (9) पुत्र मुख्तार उर्फ सच्चन, सैनूद (6) पुत्र सुद्दू, आलिम (5) पुत्र आरिफ, आरिज (7) पुत्र वारिस, सैयम (9) पुत्र रोशन अली, मो. ईशू (7) पुत्र मुन्ना, असरफ (7) पुत्र अख्तर गांव में मुस्तकीन उर्फ बखेडू के अधूरे पक्के मकान के पास खेल रहे थे। तभी अचानक छज्जा सहित पक्की दीवार बच्चों के ऊपर गिर पड़ी। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे के नीचे से बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक शहबान की मौत हो चुकी थी। भटमई चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव, कांस्टेबल प्रमोद कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को मेडिकल काॅलेज, सुल्तानपुर भिजवाया था। चिकित्सक ने ईशू और सैनूद की हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। लखनऊ में मंगलवार सुबह ईशू और सैनूद की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन बच्चों की मौत से गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रोकर बेहाल हैं।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular