Homeउत्तर प्रदेशदुकानदार को लाठी-डंडे से पीटा, केस दर्ज

दुकानदार को लाठी-डंडे से पीटा, केस दर्ज

7 / 100 SEO Score

लंभुआ, सुल्तानपुर- कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार निवासी संतोष सोनी की शाहपुर हरबंस रोड पर चाय, पान व किराने की दुकान है। आरोेप है कि शनिवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर धनूपुर निवासी विभु मिश्र व मदनपुर निवासी विपिन मिश्र दो अन्य लोगों को लेकर पहुंचा और लाठी-डंडों से उन्हें पीट दिया। दुकान के सामने खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। प्रभारी निरीक्षक अखंड देव मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।  बल्दीराय थाने की पुलिस ने रविवार को चोरी के मामले में आरोपी अभिषेक निवासी चकटेरी मजरे हैधनाकलां थाना बल्दीराय को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी के पास से चोरी के सामान बरामद हुए हैं। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular