Homeउत्तर प्रदेशदुकानदार पर कुल्हाड़ी और बांके से हमला, हालत गंभीर

दुकानदार पर कुल्हाड़ी और बांके से हमला, हालत गंभीर

7 / 100 SEO Score

अलीगंज, सुल्तानपुर – स्थानीय पुलिस चौकी के बगल रजाई गद्दे की दुकान करने वाले मो. मुशाहिद शनिवार देर रात अपनी दुकान बंद करके घर जा रहा था। वह अपने घर पर पहुंचा ही था कि वहां पर पहले से मौजूद हमलावारों ने कुल्हाड़ी व बांके से हमला कर दिया। परिवारीजनों का आरोप है कि हमलावरों ने उनके घर में घुसकर बच्चों व महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट की। इसी बीच मो. मुशाहिद भी वहां पहुंच गया। उसके पहुंचते ही हमलावारों ने कुल्हाड़ी और बांके से मारकर हमला कर दिया। युवक के सिर व अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं। चीख पुकार सुनकर घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पीड़ित के पिता और अलीगंज पुलिस चौकी पर दी। चौकी इंचार्ज ने गंभीर रूप से घायल मुशाहिद को सुल्तानपुर मेडिकल काॅलेज भेजा, चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया। कुड़वार थानाध्यक्ष चंद्रभान वर्मा ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular