Homeउत्तर प्रदेशदुकान में सो रहे युवक की गला दबा कर हत्या

दुकान में सो रहे युवक की गला दबा कर हत्या

7 / 100 SEO Score

सफदरगंज, बाराबंकी – सफदरगंज थाना क्षेत्र के लक्षबर बजहा गांव मे गुरुवार की रात एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह युवक का शव बजहा चैराहे से रायपुर जाने वाली मृतक की दुकान मे पड़ा मिला। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह सहित कई थानो की पुलिस फोर्स ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। प्राप्त जानकारी अनुसार सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लक्षबर बजहा निवासी 30 वर्षीय शिवमंगल चैहान पुत्र गुरुशरण चैहान बजहा चैराहे से रायपुर जाने वाली सड़क पर बनी दुकान मे बीती रात्रि सो रहा था। शुक्रवार की सुबह शिवमंगल का शव उसी की दुकान के अंदर पड़ा मिला मृतक के गले मे निशान बना होने के कारण रात मे किसी ने गला कस कर हत्या कर दी है लोगो के अनुसार मृतक नशे का आदी था एक सप्ताह पूर्व मृतक की पत्नी रूबी अपने 10 वर्षीय यश एव 8 वर्षीय अंश के साथ मायके टेरासानी थाना मसौली चली गयी थी। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नरायण सिंह, सीओ हर्षित चैहान, प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह,  प्रभारी निरीक्षक जैदपुर अमित प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक मसौली यसकांत सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular