Homeउत्तर प्रदेशदुर्घटना में जख्मीं युवक की पांचवे दिन इलाज के दौरान मौत

दुर्घटना में जख्मीं युवक की पांचवे दिन इलाज के दौरान मौत

7 / 100 SEO Score

सिद्धौर, बाराबंकी – थाना कोठी के डीहा रहीमपुर निवासी स्वामी दयाल उर्फ धर्मू पुत्र मिश्रीलाल अपने गांव के ननकू के साथ बाइक लेकर घर से कस्बा सिद्धौर आया था। जहां से अपना कार्य निपटा कर घर की ओर लौट रहा था। जैदपुर- सिद्धौर मार्ग पर श्याम नगर मोड पर जैदपुर से आ रहे अज्ञात बाइक सवार युवक ने  जबर्दस्त टक्कर मार दी। जिससे स्वामी दयाल उर्फ धर्मू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका साथी आंशिक रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी सिद्धौर लाया। जहां हालत गंभीर देख स्वामी दयाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।  जबकि ननकू का उपचार के बाद छोड़ दिया गया। जबकि जख्मी स्वामी दयाल उर्फ धर्मू उम्र लगभग 30 वर्ष की सोमवार को लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई ।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular