Sunday, December 14, 2025
spot_img

12.1 C
Delhi
Sunday, December 14, 2025
spot_img

Homeउत्तर प्रदेश दूसरे दिन भी प्रयागराज डिपो भेजी गईं 40 बसें

 दूसरे दिन भी प्रयागराज डिपो भेजी गईं 40 बसें

सुल्तानपुर – लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं को लाने के लिए 40 बसें प्रयागराज भेजी गईं। जबकि 10 बसें प्रयागराज से श्रद्धालुओं को लेकर लौटीं। अधिकतर बसें प्रयागराज भेजने की वजह से बसों का टोटा हो गया है। दिनभर यात्रियों को परेशानी हुई। हालत यह है कि देरशाम तक सुल्तानपुर से अयोध्या के लिए सिर्फ छह बसें गईं, जबकि लखनऊ-वाराणसी के लिए एक भी बस नहीं चली। शुक्रवार सुबह से बसों को प्रयागराज भेजने का सिलसिला जारी रहा। सुल्तानपुर से अयोध्या के लिए छह व शाहगंज के लिए दो बसें ही भेजी गईं। कुछ यात्रियों ने ट्रेन, तो कई ने निजी वाहनों का सहारा लिया। बस स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि मुख्यालय से बसों को प्रयागराज भेजने के निर्देश मिले हैं। उसका अनुपालन कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular