Wednesday, February 11, 2026
spot_img

19.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशदेर रात तक गुलजार रहा ऐतिहासिक घंटाघर, महिला श्रद्धालुओं की उमड़ी रही...

देर रात तक गुलजार रहा ऐतिहासिक घंटाघर, महिला श्रद्धालुओं की उमड़ी रही भीड़, भावुक दिखे श्रद्धालु

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री रामजी का राजतिलक, पुष्पवर्षा
सुप्रसिद्ध भजन गायिका खुशबू मिश्रा, उर्मिला पांडेय, निलेश भट्ट के भजनों पर झूमे दर्शक, थिरके समिति के सदस्य!
देर रात तक गुलजार रहा ऐतिहासिक घंटाघर, महिला श्रद्धालुओं की उमड़ी रही भीड़, भावुक दिखे श्रद्धालु
बाराबंकी- श्रीरामलीला सेवा समिति के तत्वाधान में मंगलवार को देर रात्रि प्रभु श्रीराम के राजतिलक एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन नगर के ऐतिहासिक घंटाघर पर कराया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही इस दौरान बीच-बीच में जय श्री राम के उद्घोष से पूरा नगर गुंजायमान रहा।
प्रभु श्रीराम के अयोध्या वापस आने पर आचार्य प्रमोद पाठक ने बतौर गुरु वशिष्ठ उनका राजतिलक संपन्न कराया इस दौरान देवताओं ने प्रभु दरबार पर पुष्प वर्षा की, श्रद्धालु एवं समिति के कार्यकर्ताओं ने श्री राम दरबार में शीश नवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया पंडित प्रमोद पाठक ने रामचरितमानस की सुमधुर चैपाइयों से पूरे वातावरण में राम रस घोल दिया।
रंगबिरंगी रोशनी से नहाया नगर का घंटाघर, जगमगाती झालरें और ठीक उसी इमारत के नीचे लगा श्री राम दरबार और स्वर्ण कांति वाले प्रभु श्री राम का राजा रूप और उनकी मंद मुस्कान मानो हर किसी के रोम-रोम में बस गया। राजतिलक होते ही जय श्री राम का जोरदार उद्घोष श्रद्धालुओं में भक्ति प्रवाह कर गया। अनिल अग्रवाल और मोहित अग्रवाल के सौजन्य से इस कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। जिसमे मेरी सहेली ग्रुप लखनऊ की प्रस्तुति ने जमकर सराहना बटोरी। प्रस्तुत झांकियों ने जहां हर किसी का मन मोहा वही भावनात्मक प्रस्तुतियों पर महिला श्रद्धालुओं की आंखे भी नम हो गई।
समिति के महामंत्री शिवकुमार वर्मा ने बताया प्रभु श्री राम के राजतिलक के साथ ही इस वर्ष की रामलीला का सफल समापन हो गया। इस दौरान समिति प्रबंधन रामलखन, संतोष जायसवाल, विनोद गाबा राजेश गुप्ता कृष्णा, राजू पटेल, सुधीर जैन,अंकित गुप्ता गोलू, शोभित गुप्ता, प्रशांत सिंह, रमेश निगम, राकेश वर्मा, अमर सिंह, सुशील गुप्ता, मुन्ना सोनी, सौरभ, आर्यन, राजेश मौर्या खन्नू एवम समस्त युवा कार्यकारिणी मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular