Homeउत्तर प्रदेशदेवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की 2 मोटरसाइकिलें और...

देवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की 2 मोटरसाइकिलें और अवैध तमंचा बरामद

8 / 100 SEO Score

देवॉ, बाराबंकी – जनपद की देवॉ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरों पर अंकुश लगाने के प्रयास में कामयाबी हासिल करते हुए एक शातिर को गिरफ्तार कर उनके पास से दो मोटर सायकिलें व एक अदद अवैध तमंचा बरामद किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार जब से अपनी कार्यकुशलता, इमानदारी और बेहतर व्यवहार के चलते पूरे जनपद में अपनी पहचान कायम कर चुके लोकप्रिय कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने देवॉ कोतवाली का प्रभार ग्रहण किया है, तभी से उन्होंने जरायम पेशाओं माफियाओं पर अंकुश लगाना आरंभ कर दिया है। जिससे तमाम अपराधियों में खलबली मच गई है। गुरूवार को इसी क्रम में देवॉ कोतवाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ऑटोलिफ्टर थाना देवॉ के ग्राम टिकरिया निवासी अंकुल यादव उर्फ जंगली पुत्र भगौती प्रसाद को किसान पथ अंडरपास गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें थाना फतेहपुर क्षेत्र से चोरी हुई यूपी 41 ए आर 2840, लखनऊ के थाना इन्दिरानगर चोरी हुई यूपी 43 ए पी 3084 और एक अवैध तमंचा बरामद किया गया है।कोतवाल श्री त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त और उसके साथी सार्वजनिक स्थानों पर रेकी कर मोटरसाइकिल चोरी करते थे। बाद में इन वाहनों के नंबर प्लेट बदलकर उन्हें सस्ते दामों में बेच देते थे। पुलिस अब अभियुक्त के अन्य साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी के साथ उ.नि जितेन्द्र प्रताप सिंह, हे का रामजीपाल, सौरभ सिंह यादव, का आरव सिंह, रविन्द्र सिंह, मुकेश यादव, आदि मौजूद रहे। 

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular