Thursday, February 12, 2026
spot_img

16.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशदेवीगंज मार्ग पर झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात युवक का...

देवीगंज मार्ग पर झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात युवक का शव

सिद्धौर, बाराबंकी- असंद्रा थाना क्षेत्र में मंगलवार को सिद्धौर देवीगंज मार्ग पर झाड़ियों में अज्ञात युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
   असंद्रा थाना क्षेत्र के  सिद्धौर देवीगंज मार्ग पर नाथूपुर गांव के मोड़ के निकट झाड़ियों से भीषण दुर्गंध आने पर स्थानीय लोग जब मौके पर पहुंचे तो झाड़ियों में करीब तीस वर्षीय अज्ञात पुरुष की लाश पड़ी देखकर सन्न रह गए।जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।सूचना पाकर पहुंची असंद्रा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव झाड़ियों से बाहर निकलवा कर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।आवश्यक कार्यवाही के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मामले में असंद्रा थाना अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शिनाख्त के लिए लोगों से मदद ली जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति साफ होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular