फतेहपुर, बाराबंकी – तहसीलदार आवास के पास इंटरलॉकिंग का काम अधूरा पड़ा है। एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है। ज्ञात हो कि नगर पंचायत ने दो महीने पहले 4.82 लाख रुपये की लागत से मार्ग निर्माण का टेंडर निकाला था। ठेकेदार ने एक महीने पहले काम शुरू किया। उसने केवल बॉक्सिंग और मिट्टी की पटाई की। इसके बाद काम रोक दिया।स्थानीय लोगों को खराब सड़क से परेशानी हो रही है। कई बार कहने के बाद भी ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया। एसडीएम ने नगर पंचायत के ईओ संध्या मिश्रा को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दो दिन में काम शुरू नहीं होने पर ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही उसे ब्लैकलिस्ट भी किया जाएगा।
दो दिन में पूरा न हुआ तहसीलदार आवास के सामने कार्य तो होगी कार्रवाई
RELATED ARTICLES




