Homeउत्तर प्रदेशदो दुकानों का शटर तोड़ इन्वर्टर बैटरी सहित लाखों की चोरी कर...

दो दुकानों का शटर तोड़ इन्वर्टर बैटरी सहित लाखों की चोरी कर चोर हुए चम्पत

7 / 100 SEO Score

सफदरगंज, बाराबंकी – अज्ञात बेखौफ चोरों ने पुलिस की सक्रियता पर सवालिया निशान खड़े करते हुए दो ट्रेडिंग कम्पनी की दुकानों का साबड लोहे की राड से शटर तोड़कर करीब 3 लाख रुपए का गल्ला इन्वर्टर बैटरी चोरी कर लिया। पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर फील्ड यूनिट की टीम के साथ जांच-पड़ताल कर रही है। घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में खौफ व्याप्त है। प्राप्त जानकारी अनुसार थाना सफदरगंज क्षेत्रांतर्गत बीती बुधवार की रात दादरा राजापुर संपर्क मार्ग के किनारे स्थित मेसर्स राज इण्टरप्राइजेज नाम से संचालित ट्रेडिंग कम्पनी की दुकान का अज्ञात चोरों ने लोहे की राड से शटर का ताला तोड़कर चोरी कर ली। प्रोपराइटर संतोष कुमार गुप्ता निवासी प्रतापगंज थाना सफदरगंज के अनुसार अज्ञात चोरों ने दुकान में रखी करीब 47 बोरी सरसों 10 बोरी खाद, 10 बोरी  चावल सहित दुकान का माल पार कर दिया। चोरी हुए गल्ले की कीमत 2 लाख रूपये आंकी गई है। इतना ही नहीं उसी रात अज्ञात चोरों ने बगल की अजय सिंह वर्मा की दुकान कृष्णा एंटरप्राइजेज में भी लोहे की राड से शटर उठाकर ताला तोड़ कर  40 बोरी डीएपी 10 बोरी यूरिया इनवर्टर बैटरी व 20 बोरी धान उठा ले गए। पीड़ित दुकानदार गुरुवार की सुबह जब दुकान पहुंचे तो शटर का टूटा ताला देख कर दंग रह गए। पीड़ित दुकानदारों ने घटना की शिकायत सफदरगंज पुलिस से तहरीर देकर की है। संबंधित मामले में थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह सेे जानकारी करने पर उन्होंने लाखों की नगदी की चोरी से इंकार करते हुए बताया कि मामला जानकारी में है। टीम बनाकर जांच की जा रही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular