Homeउत्तर प्रदेशदो पक्षों में विवाद में हुए जख्मीं युवक की मौत पर ग्रामीणों...

दो पक्षों में विवाद में हुए जख्मीं युवक की मौत पर ग्रामीणों ने शव रख किया प्रदर्शन

7 / 100 SEO Score

दो पक्षों में विवाद में हुए जख्मीं युवक की मौत पर ग्रामीणों ने शव रख किया प्रदर्शन लोग आरोपियों के खिलााफ कार्रवाई के साथ जिम्मेदारों के निलंबन की कर रहे मांग
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी- करीब 3 सप्ताह पूर्व जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के मध्य हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गयी। मृतक का शव लेकर घर पहुंचे परिजनों ने सड़क पर ही शव रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक के परिजनों की मांग हैं कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और कड़ी कार्यवाई की जाए उसके बाद ही मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मौके पर बदोसराय, दरियाबाद, मसौली, रामनगर, सफदरगंज सहित कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात है परिजनों को शव के अंतिम संस्कार के लिए मनाया जा रहा है। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के ग्राम मसूदपुर थाना दरियाबाद के निवासी सन्तराम वर्मा व रमेशचंद्र वर्मा के मध्य ग्राम खजूरी थाना बदोसराय स्थिति भूमि को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन हैं। इसी विवादित भूमि पर जबरन कबजेदारी को लेकर दोनों पक्षों के मध्य 14 दिसंबर को जमकर मारपीट हुई थी जिसमें रमेश चंद्र वर्मा पक्ष के 25 वर्षीय सुशील कुमार को गंभीर चोटें लगी थी। जिसके बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर बदोसराय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल को उपचार के लिए भेजा था। जिसका मेडिकल कालेज लखनऊ में इलाज चल रहा था।इलाज के दौरान ही शुक्रवार को अस्पताल में सुशील कुमार की मौत हो गई मौत से नाराज परिजन मृतक का शव लाकर विवादित भूमि के समीप कोटवाधाम से कोटवा सड़क जाने वाले मार्ग पर रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। खबर लिखे जाने तक धरना प्रदर्शन चल रहा है मौके पर दरियाबाद मसौली रामनगर सफदरगंज बदोसराय सहित कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात हैं।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular