Homeउत्तर प्रदेशदो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत

दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत

7 / 100 SEO Score

लालगंज, रायबरेली – रायबरेली रोड पर बाल्हेमऊ नहर पुलिया के निकट सोमवार शाम करीब चार बजे ओवरटेक के चक्कर में दो बाइकें टकरा गईं। हादसे में एक बाइक पर सवार राजमोहन की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार गौरव यादव व प्रिंस यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सरेनी थाना क्षेत्र के बारिन का पुरवा गांव निवासी राजमोहन यादव (30) बोधीलाल सोमवार शाम को रायबरेली की ओर जा रहे थे। दूसरी बाइक पर सवार गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के चंदई का पुरवा गांव निवासी गौरव यादव (26) पुत्र रमेश यादव अपने साथी पूरे जवाहर मजरे मधुकरपुर निवासी प्रिंस यादव ( 22) पुत्र ब्रज कुमार यादव के साथ लालगंज की तरफ आ रहे थे। रास्ते में बाल्हेमऊ गांव के निकट एक वाहन को ओवरटेक करते समय दोनों की बाइक आमने-सामने टकरा गईं। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद राजमोहन को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार राजमोहन यादव हेलमेट पहने हुए थे। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहने थे। राजमोहन अविवाहित थे और सऊदी अरब में नौकरी करते थे। एक सप्ताह पूर्व घर आए थे। हादसे से राजमोहन के बड़े भाई राजकुमार व शिवकुमार और छोटे भाई शिवमोहन व उमेश का रो-रो कर बुरा हाल है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular