Homeउत्तर प्रदेशदौड़ में हिनाबानो व रोहित ने मारी बाजी

दौड़ में हिनाबानो व रोहित ने मारी बाजी

7 / 100 SEO Score

मुसाफिरखाना, अमेठी – स्थानीय राजकीय पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय 39वीं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ब्रजेश सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। प्रतियोगिता के प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट कर प्राचार्य को सलामी दी। प्रतियोगिता के प्रथम दिन 400 मीटर दौड़, गोला प्रक्षेपण, भाला फेंक, लंबी कूद आदि खेलों का आयोजन हुआ। छात्रा वर्ग में 400 मीटर दौड़ में हिना बानो प्रथम, अंजलि द्वितीय व शचिता यादव तृतीय, गोला प्रक्षेपण में शिवानी यादव प्रथम, ममता शर्मा द्वितीय व नैंसी द्विवेदी तृतीय स्थान पर रहीं। भाला फेंक में ममता शर्मा प्रथम, नाजनी द्वितीय व प्रिया तृतीय, लंबी कूद में संध्या साहू प्रथम, अंजलि द्वितीय व मधु मौर्या तृतीय, ऊंची कूद में नाजनी प्रथम, स्वर्णलता द्वितीय व ममता शर्मा तृतीय रही। इसी क्रम में छात्र वर्ग की 400 मीटर दौड़ में रोहित चौहान प्रथम, रिंकू द्वितीय व उत्तम यादव तृतीय, गोला प्रक्षेपण में वीर विक्रम सिंह प्रथम, आदित्य शुक्ल द्वितीय व शिवम यादव तृतीय, चक्र प्रक्षेपण में हेमंत सिंह प्रथम, आमिर खान द्वितीय व रूप नारायण उपाध्याय तृतीय, भाला फेंक में उदय भान प्रथम, शिवम यादव द्वितीय व आमिर खान तृतीय और लंबी कूद में रोहित चौहान प्रथम, रूप नारायण उपाध्याय द्वितीय व रिंकू तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मो. आरिफ और कीर्ति पाल सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. एसके निगम ने बताया कि यह प्रतियोगिता शुक्रवार शाम चार बजे तक चलेगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वर्षा रानी ने किया। महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular