Homeउत्तर प्रदेशधक्का देकर बाइक से गिराया, छेड़छाड़ कर छात्रा व उसके भाई को...

धक्का देकर बाइक से गिराया, छेड़छाड़ कर छात्रा व उसके भाई को पीटा

7 / 100 SEO Score

अमेठी – गौरीगंज थानाक्षेत्र के एक बाजार में शनिवार देर शाम दो सगे भाइयों ने जमकर उत्पात मचाया। बाइक से मामा संग जा रहे भाई-बहन को धक्का देकर गिराते हुए पथराव कर पिटाई कर दी। इतना ही किशोरी से छेड़छाड़ की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता की मां ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। गौरीगंज थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि गांव के दो सगे भाइयों ने मामूली विवाद में 14 फरवरी को उनके घर पहुंच कर दो बेटों की पिटाई की थी। परिजनों व ग्रामीणों के समझाने पर उन्होंने मामले की शिकायत नहीं की। शनिवार को उनका भाई उनके बेटे व बेटी को दिल्ली भेजने के लिए बस पर बैठाने बाइक से जा रहा था। रास्ते में एक बाजार के पास आरोपी दोनों सगे भाइयों ने कुछ अज्ञात लोगों संग मिलकर बाइक को धक्का देकर पुत्र व पुत्री को गिरा दिया। पुत्री के सड़क पर गिरते ही उससे छेडछाड़ करने लगे। पुत्र व भाई ने विरोध किया तो पथराव कर उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद धमकी देते हुए भाग निकले। पिटाई में बेटे व बेटी को चोटें आई हैं। उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मामले में सौभाग्य द्विवेदी एवं संस्कार द्विवेदी सहित अज्ञात पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular