Homeउत्तर प्रदेशनकब लगाकर घर में रखी कीमती सोने चांदी के जेवरातों पर चोरों...

नकब लगाकर घर में रखी कीमती सोने चांदी के जेवरातों पर चोरों ने किया हाथ साफ

7 / 100 SEO Score

सिद्धौर, बाराबंकी – असन्द्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमालपुर गांव में बीती रात नकब लगाकर घर में रखी कीमती सोने चांदी के जेवरातों पर चोरों ने हाथ साफ किया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।      
थाना असन्द्रा की पुलिस चैकी सिद्धौर क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर निवासी रवि गौतम प्रत्येक दिन की तरह से गुरुवार की रात अपने परिवार के साथ घर के बाहर रखे छप्पर के नीचे सो रहे थे। अज्ञात चोरों ने घर के पीछे से नकाब लगाकर अंदर घुसे और घर में रखें बक्सा अलमारी का ताला काट कर उसमें रखे लाखों की कीमती जेवरात गायब कर दिये। सुबह रवि का परिवार जब सोकर उठा तो देखा घर के अंदर रख अलमारी का सामान सब बिखरा पड़ा हुआ है तो उनके होश उड़ गए।अंदर जाकर देखा तो बक्सा भी गायब था।गांव से कुछ दूरी पर बक्श पड़ा मिला।पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वायड टीम ने जांच की है।
असन्द्रा थाना प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी का कहना है कि शिकायत मिली है। मौके पर पहुंच कर जांच की गई है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया  जायेगा।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular