Homeउत्तर प्रदेशनगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की जिलास्तरीय कार्यशाला...

नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की जिलास्तरीय कार्यशाला संपन्न

7 / 100 SEO Score

विधायक भूलन सिंह मरावी व भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने कार्यकर्ताओं मे भरा उत्साह, कहा जिले में भाजपा का परचम लहराएगा

सूरजपुर- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला जिला भाजपा कार्यालय अटल कुंज मे भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी के अध्यक्षता व पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा,विधायक भूलन सिंह मरावी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, नगरपालिका चुनाव प्रभारी अंबिकेश केसरी, पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, पूर्व जिलाध्यक्षअजय गोयल, रामकृपाल साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह,अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह, जिला महामंत्री राजेश महलवाला की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। भारतीय जनता पार्टी जिला सूरजपुर द्वारा नगरीय निकाय चुनाव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अलग अलग समितियों का गठन किया गया है।वरिष्ठ नेताओं को जनपद पंचायत व जिला पंचायत की जवाबदारी दी गई है। पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ मे डबल इंजन की सरकार चल रही है‌। अब पंच से लेकर पार्लियामेंट तक भगवा लहराने का समय आ गया है। जब ग्राम पंचायत व जनपद- जिला पंचायत में भाजपा कार्यकर्ता बैठेंगे तभी सही मायने विकास को धरातल पर उतारा जा सकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझे बड़ी जवाबदारी सौपी है आप सभी के सहयोग से सभी जवाबदारी को ईमानदारी से निर्वहन करूँगा। भाजपा कार्यकर्ताओ की बदौलत प्रदेश व केन्द्र की सरकार बनी है अब हमे पंचायत व नगरीय निकाय मे अपने कार्यकर्ताओं को बैठाना है।विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि जिले मे भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज है इन्ही कार्यकर्ताओं के बदौलत जिले के सभी विधानसभा सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी अब कार्यकर्ताओं का चुनाव आ गया है ऐसे सभी कार्यकर्ता समन्वय बनाकर चुनाव लड़े। वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल ने कहा कि सूरजपुर जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व नगरीय निकाय चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है। नगर पालिका चुनाव प्रभारी अंबिकेश केसरी ने कहा कि पिछले चुनाव में सूरजपुर नगरपालिका के चुनाव परिणाम अपेक्षा अनुरूप नहीं रहे थे। जिले मे वरिष्ठ भाजपा नेताओं की बड़ी टीम है इनके अनुभवों का लाभ निकाय चुनाव मे मिलेगा। निवर्तमान जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि मंडल स्तरीय समन्वय समिति जिला पंचायत जनपद पंचायत के सदस्यों के चुनाव के लिए आम सहमति बनाएं। नगरीय निकाय मे पार्षद व अध्यक्षो के लिए योग्य व जीतने वाले उम्मीदवार का पैनल जिला व संभागीय चयन समिति के पास भेजे। भाजपा प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल व आभार प्रदर्शन जिला मंत्री अशोक सिंह ने किया।

रिपोर्ट – सर्वेन्द्र चौहान

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular