Homeउत्तर प्रदेशनगर पंचायत मे मचा घमासान,शिलापट का पत्थर तोड़ने पर हुआ बवाल, मुकदमा...

नगर पंचायत मे मचा घमासान,शिलापट का पत्थर तोड़ने पर हुआ बवाल, मुकदमा दर्ज

7 / 100 SEO Score

हैदरगढ़, बाराबंकी – हैदरगढ़ नगर पंचायत मे सभासदों और नगर पंचायत अध्यक्ष के बीच मे जुबानी जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। आपको बता दें कि 2 दिन पहले कस्बा हैदरगढ़ के सब्जी मंडी वार्ड मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय शहरी योजना से सड़क व कवर्ड नाली का निर्माण कराया गया था। जहाँ पर लोकार्पण मे शिलापट्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नगर विकास मंत्री एके शर्मा, राज्यमंत्री राकेश राठौर, विधायक दिनेश रावत और नगर पंचायत अध्यक्ष आलोक तिवारी का नाम लिखा था। एक वीडियो शोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग शिलापट्ट तोड़ते साफ दिखाई दे रहे हैं। इस संबंध मे ठेकेदार संतोष दीक्षित द्वारा पुलिस से लिखित शिकायत की गयी है। जिसमें सभासद विपिन सोनी, महेश अग्रवाल, सूरज दीक्षित, और शिवा वर्मा पर आरोप लगाया गया है। जब इस मामले को लेकर विपिन सोनी और सूरज दीक्षित से बात की गयी तो उनका कहना था। शिलापट्ट पर सभासदों के नाम नहीं थे। इसको लेकर अधिशाशी अधिकारी से काफी बार की गयी। लेकिन कोई संज्ञान नही लिया गया और ये शिलापट्ट चोरी से तीन दिन पहले रात को लगा दिया गया। जिसे वार्ड के लोगों ने हटा दिया। मामले को लेकर जब नगर अध्यक्ष आलोक तिवारी से बात की गयी। तो उनका कहना था कि कुछ उपद्रवी लोग हैं। जो नगर के विकास को पचा नहीं पा रहे हैं। शिलापट्ट तोड़ रहे हैं। उनका कहना था कि उस शिलापट्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिखा है। ये मुख्यमंत्री का अपमान किया गया है। जिसे लेकर उन्होंने नाराजगी जतायी और कहा कि उपद्रवियों पर कार्यवाही अति आवश्यक है। मामले को लेकर जब प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ अजय प्रकाश त्रिपाठी से बात की गयी। तो उन्होने कहा कि शिकायत मिली है जिस पर हमने एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच की जा रही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular