Homeउत्तर प्रदेशनगर पंचायत रामसनेहीघाट में स्वच्छता अभियान बाधित, चेयरमैन ने दिलाया समाधान का...

नगर पंचायत रामसनेहीघाट में स्वच्छता अभियान बाधित, चेयरमैन ने दिलाया समाधान का भरोसा

7 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, बाराबंकी – नगर पंचायत रामसनेहीघाट के वार्ड नंबर 11 में सफाई कर्मचारियों की उदासीनता के चलते स्वच्छता अभियान बाधित है। कही नालियां चोक हैं तो कहीं गंदगी के भंडार हैं जिससे उठने वाली बदबू से लोगों का जीना मुहाल है। तो वहीं बजबजाता गंदा पानी रास्तों पर भरा रहता है। जिससे लोगों को निकलने आनेजाने में समस्याएं हो रही हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार यहां पर कुछ लोगो ने नालियी पर ही चबूतरा बना रखा है। जिससे सफाई नही ही पाती है। नगर वासियों ने अधिकारियों से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। आपको बता देंगे तहसील रामसनेहीघाट मुख्यालय स्थित नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 सुमेरगंज कस्बे में जल निकासी के लिए बनाई गई नाली चोक हो जाने के कारण लोगों के घरों का पानी नाली से ऊपर होकर रास्तों पर बह रहा है। जिसके कारण यहां के निवासियों को भारी समस्याएं हो रही है। ग्रामीण विवेक, सुरेंद्र कौशल, मोन्टी, आदेश, विजय, संजय, अंकित, अशोक, दीपक, धर्मेंद्र, बृजमोहन, पिंटू सहित तमाम ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मचारी नियमित अपने कर्तव्यों का पालन नहीं कर रहा है। इन ग्रामीणों का इधर से आना जाना होता है, वही कुछ लोगो का कहना है कि नाली पर कुछ लोगो ने चबूतरा बना रखा है। जिससे नाली चोक हो जाने से लोगों के घरों का पानी नाली से उफनकर रास्ते में भरा हुआ है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि इस मामले की शिकायत अधिशासी अधिकारी से की जा चुकी है। लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो सका है।  वही नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ ज्ञान प्रकाश यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया की जनता को होने वाली समस्याएं उनकी समस्याएं हैं। जल्द ही इस पूरे मामले की जांच कर कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उनका साफ कहना है कि नगर वासियों ने मुझे नगर का अध्यक्ष चुना है तो मेरी भी प्राथमिकता है कि नगर के किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो पाए।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular