Homeउत्तर प्रदेशनबीगंज में मेडिकल स्टोरों पर खुलेआम बिक रहीं नशीली दवाएंबाराबंकी में मेडिकल...

नबीगंज में मेडिकल स्टोरों पर खुलेआम बिक रहीं नशीली दवाएंबाराबंकी में मेडिकल की आड़ में जहर का कारोबार!’बिना पर्ची बिक रही नशीली दवाएं, युवाओं को चढ़ रहा नशे का जहर कृ अफसर चुप, दुकानें चालू!’

7 / 100 SEO Score

बाराबंकी – उत्तर प्रदेश में रामराज्य की परिकल्पना के बावजूद नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के पल्हरी चैराहे के पास स्थित नबीगंज क्षेत्र में सुषमा मेडिकल स्टोर्स पर बिना डॉक्टर की पर्ची के नशीली दवाओं की बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मेडिकल स्टोर पर खुलेआम नशीली सिरप और गोलियां बेची जा रही हैं।
स्थानीय लोगों की बात अगर सही मानी जाए तो इस मेडिकल स्टोर पर 24 घंटे तक नशीली दवाएं आसानी से उपलब्ध हैं। खासकर युवा वर्ग इन दवाओं का सेवन कर नशे की गिरफ्त में फंस रहा है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले शशि औषधालय, जायसवाल मेडिकल स्टोर समेत कई दुकानों पर भी ऐसे ही वीडियो सामने आ चुके हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
हालांकि समय-समय पर औषधि विभाग और जिला प्रशासन द्वारा छापेमारी की जाती है, पर स्थानीय लोगों का दावा है कि ये कार्रवाई सिर्फ कुछ दिनों के लिए असरदार रहती है। सूत्रों की मानें तो कुछ दुकानदार सुविधा शुल्क देकर फिर से वही धंधा शुरू कर देते हैं, और अधिकारी आंख मूंदे रहते हैं। नशा मुक्ति केंद्र के विशेषज्ञों के अनुसार, मेडिकल स्टोर्स से मिलने वाली नशीली दवाओं की लत युवाओं को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से कमजोर बना रही है। पहले जहां शराब और गांजा जैसे नशे थे, अब उनकी जगह दवा की लत ने ले ली हैकृजो कहीं अधिक खतरनाक है।
अब सवाल यह है कि क्या जिले के नए जिलाधिकारी इस अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई करेंगे? क्या दोषी मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे?

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular