Friday, February 13, 2026
spot_img

13.1 C
Delhi
Friday, February 13, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशनवनिर्मित डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम मिनी स्टेडियम का राज्यमंत्री व हैदरगढ़ विधायक ने...

नवनिर्मित डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम मिनी स्टेडियम का राज्यमंत्री व हैदरगढ़ विधायक ने किया लोकार्पण


सिद्धौर, बाराबंकी- विकास खंड सिद्धौर की ग्राम पंचायत जियनपुर में नवनिर्मित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मिनी स्टेडियम सोमवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रदेश के खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा मिनी स्टेडियने पार्टी विधायक दिनेश रावत के साथ इस मिनी स्टेडियम का फीता काटकर शुभारंभ किया।
सोमवार को नवनिर्मित मिनी स्टेडियम के फीता काट कर लोकार्पण उपरांत जहां कार्यक्रम के उपरांत राज्यमंत्री सतीश शर्मा और हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने बैडमिंटन खेला। वहीं ग्राम प्रधानों की दौड़ को लेकर भी लोंगों में काफी उत्साह दिखाई दिया। जिसमें असंद्रा के पप्पू प्रधान पहले, मिर्चिया के राजेंद्र यादव दूसरे और मंसारा के प्रधान गुरुप्रसाद रावत तीसरे स्थान पर रहे।
बताते चलें कि मनरेगा योजना के तहत लाखों की लागत से निर्मित मिनी स्टेडियम का शुभारंभ करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की खातिर सरकार ने उन्हें उनके ही गांव में खेलकूद का मंच प्रदान करने का काम किया है । जियनपुर का यह मिनी स्टेडियम इसी की एक कड़ी है। खेलकूद में रुचि रखने वाले गांव के युवाओं के लिए यह मिनी स्टेडियम मील का पत्थर साबित होगा। यहीं से निकलकर युवा अपने देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे ।विधायक दिनेश रावत ने कहा कि यह स्टेडियम क्षेत्र के उन युवाओं के सपनों को साकार करेगा जो खेल के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं ।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी पूजा गुप्ता, पूजा सिंह, प्रमुख आरती रावत, नगर पंचायत हैदरगढ़ के चेयरमैन आलोक तिवारी, ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक कुमार, सुशील जायसवाल, भगवंत लाल रावत, शफीर हैदर, छम्मी और पंकज शुक्ल समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular