बाराबंकी- नव भारत साक्षर परीक्षा में उत्तीर्ण महिला-पुरुषों को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि 22 सितम्बर को जनपद में सम्पन्न हुई परीक्षा में 95 प्रतिशत लोगों ने परीक्षा दी थी। उल्लास सर्वे एप के माध्यम से चिन्हित 3100 नव साक्षरों के सापेक्ष 2948 ने परीक्षा दी, जिसमें से उत्तीर्ण 2720 परीक्षार्थियों को एनआईओएस द्वारा प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है। उक्त प्रमाण पत्रों का वितरण शहर के रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार को किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती राजरानी रावत, विशिष्ट अतिथि सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक अयोध्या मंडल अयोध्या श्री कौस्तुभ कुमार सिंह व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री सन्तोष कुमार देव पाण्डेय द्वारा नगर क्षेत्र, बनीकोडर, सिरौलीगौसपुर के कमलेश कुमार, पुष्पा देवी, मायावती, कलावती, शिव कला, ज्ञानवती, शिव कला, ज्ञानवती, ममता, विमला, रमा, आरती, अलीमुन, सुनीता, उर्मिला आदि को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस मौके पर जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता नन्दन पांडेय, खण्ड शिक्षा अधिकारीगण क्रमशः निन्दूरा सुषमा सेंगर, बनीकोडर संजय राय, नगर शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार, जिला समन्वयक पीएम पोषण डॉ0 पीयूष कुमार, जिला समन्वयक एमआईएस पुनीत श्रीवास्तव, इंचार्ज ईएमआईएस पंकज वर्मा, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार सिंह, जिला व्यायाम शिक्षिका रितु पाठक आदि मौजूद रहे।
नवभारत साक्षर परीक्षा में उत्तीर्णो में जिला पंचायत अध्यक्ष ने वितरित किए प्रमाण पत्र
RELATED ARTICLES




