Homeउत्तर प्रदेशनवागत डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित दफ्तरों का किया औचक निरीक्षण, दिए...

नवागत डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित दफ्तरों का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

7 / 100 SEO Score

बाराबंकी – नवागत डीएम ने जनपद की थाह लेने का प्रयास आरम्भ करते हुए शुभारंभ जिला मुख्यालय यानी कलेक्ट्रेट से किया है। जिसमें जिलाधिकारी परिसर का निरीक्षण करते हुए विभिन्न दफ्तरों का हाल देखा और कमियों पर जमकर अधीनस्थों की क्लास ले ली। प्राप्त जानकारी अनुसार नवागत डीएम शशांक त्रिपाठी ने भले ही तमाम अहम ब्रह्मास्मि हो चुके अधिकारियों व पत्रकारिता की आड़ में तमाम स्वार्थ चमकाने वाले चम्मच चाटुकारों के चलते पूर्व डीएम डॉ आदर्श सिंह के समय से बाधित वनवे हुई मीडिया के प्रति सूचना विभाग के वाट्सएप ग्रुप पर लोकतंत्र भले ही बहाल ना किया हो। लेकिन बुधवार को जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, राजस्व अभिलेखाकार, चकबंदी न्यायालय, जिला कोषागार सहित कलेक्ट्रेट परिसर आदि का औचक निरीक्षण किया और स्वच्छता अभियान के प्रति सभी को खबरदार किया। श्री त्रिपाठी ने डीआरडीए सभागार में लगे हुए फोटोग्राफ्स का अवलोकन किया और ब्लॉक मैप का अवलोकन करते हुए कार्यालय में निष्प्रयोगी वस्तुओं को ठिकाने लगाने की नसीहत दी। तो वहीं ड्यूटी के प्रति जवाबदेही व समय निष्ठा के प्रति भी चेताते हुए सरकार की मंशानुरूप सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने को कहा और विलंब या लापरवाही पर कार्यवाही की चेतावनी भी कड़े शब्दों में दी।जानकारी अनुसार  निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखागार पहुंचकर नकल सवाल जवाब की जानकारी लेते हुए पेंडेंसी कार्यों को एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। चकबंदी न्यायालय में अव्यवस्थित लटके विद्युत तारों को सुव्यस्थित कराते हुए विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट परिसर में लग् गंदगी या फिर कूड़े के ढेर को तत्काल हटाकर साफ सफाई के लिए चेताया। इस अवसर पर उनके साथ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट श्री विवेकशील, पीडी डीआरडीए श्री मनीष कुमार, प्रशासनिक अधिकारी श्री गुरू सहाय निगम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। 

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular