Homeउत्तर प्रदेशनशे में डंफर चालक ने डीसीएम को मारी टक्कर दोनों के उड़े...

नशे में डंफर चालक ने डीसीएम को मारी टक्कर दोनों के उड़े परखच्चे

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार देर रात शराब के नशे से धुत्त डंफर चालक के चलते बडा सडक हादसा सामने आया। जिसमें असंतुलित होकर तेज रफ्तार डम्फर ने डीसीएम को जोरदार टक्कर दी। जानकारी के अनुसार गोंडा से मौरंग खाली करके लौट रहे डंफर चालक राघवेन्द्र निवासी लखनऊ रामनगर रोड स्थित देवखरिया गांव के पास गोरखपुर जा रही आलू लदी डीसीएम मे जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद आरोपी चालक गाडी लेकर मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था। लेकिन मौके पर मौजूद राहगीरों ने उसे पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने अवरूद्ध मार्ग को गाडियां रास्ते से हटवा कर मार्ग चालू करवाया। चैकी इंचार्ज हरिश्चंद्र यादव के अनुसार दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हालांकि अभी तक किसी पक्ष से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular