Homeउत्तर प्रदेशनशे में बाइक चला रहे युवक को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर,...

नशे में बाइक चला रहे युवक को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर 

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – थाना क्षेत्र अंतर्गत नशे में बाइक चला रहे युवक को द्रक ने जोर दार टक्कर मार दी। जिससे वह खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ज्ञात हो सीतापुर थाना क्षेत्र रेउसा के चंद्रं सैनी गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद 38 वर्षीय जो एक शराब की दुकान पर काम करते हैं। शुक्रवार को नशे की हालत में बाइक लेकर फतेहपुर महमूदाबाद मार्ग पर झांसा पुरवा गांव के पास जा रहे थे कि सामने से आ रही द्रक ने उनकी बाइक मे जोर दार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजेंद्र प्रसाद उछल कर सडक किनारे गहरी खाई में जा गिरे। ट्रक चालक गाडी लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय मौजूद लोगों ने दुर्घटना देख तत्काल एम्बुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए पहुंचा दिया। जहां मौजूद चिकित्सक डॉ देशराज ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उसके पैरों में गंभीर चोट होने कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डाक्टर के अनुसार राजेंद्र के पैरों में गम्भीर चोटें आई हैं। उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में अभी कुछ नहीं कहां जा सकता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी है

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular