Homeउत्तर प्रदेशनहर में उतराता मिला अज्ञात महिला का शव

नहर में उतराता मिला अज्ञात महिला का शव

7 / 100 SEO Score

अमेठी – जिले के मोहनगंज इलाके के शारदा सहायक खंड 28 में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। अमेठी जिले के मोहनगंज स्थित शारदा सहायक नहर में बृहस्पतिवार को अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कप मच गया। शव को नहर से निकाल लिया गया। महिला पहचान नहीं हो सकी है। महिला की उम्र 35 से 40 साल के बीच बताई जा रही है। मोहनगंज थाना क्षेत्र के शारदा सहायक खंड 28 की नहर गोकुला पुल के पास बृहस्पतिवार सुबह नहर में अज्ञात महिला का उतराता शव मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के ग्रामीण जो अपने खेतों की तरफ गए तो शव पर नजर पड़ी जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मोहनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को नहर से बाहर निकाल कर स्थानीय लोगों से पहचान करवाने की कोशिश की लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस अब शव का पहचान कराएगी। करीब 72 घंटे महिला के शव को मोर्चरी हाउस में रखा जाएगा उसके बाद विधिक कार्रवाई पुलिस द्वारा करवाई जाएगी। पूरे मामले पर मोहनगंज एसएचओ राकेश सिंह ने कहा कि महिला का नहर में शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस द्वारा शव को नहर से निकाल गया है। महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश भी की जा रही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular