Homeउत्तर प्रदेशनाली टूटने से सड़क पर भर गया पानी, जलभराव से राहगीर व...

नाली टूटने से सड़क पर भर गया पानी, जलभराव से राहगीर व एम्बुलेंस का गांव में जाना हुआ दुश्वार

10 / 100 SEO Score

नाली टूटने से सड़क पर भर गया पानी, जलभराव से राहगीर व एम्बुलेंस का गांव में जाना हुआ दुश्वार गांव में चार पहिया वाहन जाने का नहीं कोई दूसरा रास्ता, किसी अप्रिय घटना के समय बढ़ सकती है गांव वालों की मुसीबत 

सुल्तानपुर- मामला सुल्तानपुर जिले के ब्लॉक दूबेपुर थाना बंधुआ ग्रामसभा हसनपुर,लोधेपुर का है जहां मुख्य मार्ग पर नाली का पानी फैलने से स्थानीय निवासियों, स्कूली बच्चों, गम्भीर बीमारियों से ग्रसित मरीज़ों व एम्बुलेंस को चार साल से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान ओम प्रकाश यादव व अधिकारियों से ग्राम वासियों ने कई बार लिखित एवं मौखिक शिकायत की किन्तु ना प्रधान जी और ना अधिकारियों ने ही कोई समाधान किया। आज हालात यह हो गए हैं कि गांव में अगर कोई इमरजेंसी के हालात बन जाए तो कोई चार पहिया वाहन गांव में नहीं जा सकता, जिसके कारण स्थिति और भयावह हो सकती है।
रिपोर्ट – सत्यप्रकश 
10 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular