Homeउत्तर प्रदेशनिर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर बिजली विभाग ने कसी कमर

निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर बिजली विभाग ने कसी कमर

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी –  निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर विभागीय अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। विद्युत फीडर के लाइन से लगे पेड़ों की टहनियों को काटा जाएगा। जिससे उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा सके। कई जगहों पर पेड़ बड़े होने के चलते बिजली के तार टहनियों के बीच से गुजरे हुए हैं। टहनियों के बीच तारों के होने से हल्की हवा चलने पर ब्रेक डाउन की समस्या बनी रहती है। कई बार बिजली के तार भी टूट जाते हैं। जिससे घंटों तक बिजली आपूर्ति बंद रहती है। ऐसे में आने वाले दिनों में पेड़ों की वजह से बिजली सप्लाई बाधित न हो इसके लिए पेड़ों की टहनियों की कटाई शुरू कर दी गई है। 33/ 11 विद्युत उपकेंद्र मसौली के उपखण्डीय अधिकारी अभिषेक कुमार मल्ल ने बताया। ट्रिपिंग मरम्मत सुधार कार्य व टहनियों की कटाई अभियान चलते बुधवार को मसौली,क्षेत्र की सप्लाई प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक करीब 9 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।  बता दें कि गर्मी एव बरसात के दिनों में आंधी व बरसात आने पर अक्सर बिजली गुल हो जाती है और पूरी पूरी रात बिजली गायब रहती है। बिजली कटने पर लोगों को उमस भरी गर्मी में जीना मुहाल हो जाता है। इसकी एक खास वजह पेड़ों के पास से गुजरने वाले तार डालियों में फंस कर टूटना होता है । जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular