सतरिख, बाराबंकी- सतरिख थाना क्षेत्र अंतर्गत ताहीपुर गांव के ही निवासी विवेक वर्मा, हिमांशु, प्रताप, विजयकुमार आदि के द्वारा अपनी पुस्तैनी जमीन पर दीवाल का निर्माण कार्य कराया जा रहा था शनिवार दोपहर करीब 2रू30 बजे दोनों पक्षो मे आपसी कहा सुनी हो गई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दीवार को विपक्षीयों के द्वारा धक्का मार कर गिरा दिया। दीवार गिरने से निर्माण कर रहे राजगीर मिस्त्री सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाएगा। वहीं पीड़ितों की सूचना के बाद मौके पर पीआरबी 112 पुलिस सहित थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया और मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
निर्माणाधीन दीवार को दबंगों ने गिराया आधा दर्जन लोग हुए घायल , दीवार का निर्माण कर रहे राजगीर सहित आधा दर्जन लोग हुए घायल
RELATED ARTICLES




