Homeउत्तर प्रदेशनि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

7 / 100 SEO Score

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी – प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ रेहान काजमी ने अपने स्वर्गीय पिता डॉ फ़ाज़िल काजमी और खानदान के बुजुर्ग हाजी वारिस अली शाह रहमतुल्लाह अलैह,इमाम ख़ुमैनी रहमतुल्लाह अलैह और अलाउद्दीन आला बुजुर्ग की स्मृति मे एक वृहद नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। यह शिविर रसूलपुर गांव में बुधवार को आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन डॉ. रेहान काजमी की माता श्रीमती शाइस्ता काजमी ने किया।शिविर मे शिफायल हॉस्पिटल लखनऊ और लेप्रोसी मिशन बाराबंकी के सहयोग से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सैकड़ों मरीजों की जांच की और उन्हें नि:शुल्क दवाइयां व चश्मे वितरित किए गए।विशेष रूप से मोतियाबिंद से पीड़ित 17 मरीजों के लिए लेप्रोसी मिशन अस्पताल में नि:शुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है।इस चिकित्सा शिविर का आयोजन इमाम ख़ुमैनी फाउंडेशन ट्रस्ट किंतूर और काज़मी एजुकेशनल एंड हेल्थकेयर सोसाइटी के सहयोग से किया गया।शिविर में कई वरिष्ठ चिकित्सक और विशेषज्ञ शामिल हुए।जिनमे प्रमुख रूप से डॉ शारिक (नेत्र रोग विशेषज्ञ), ऑप्टोमेट्रिस्ट शायबा बानो, सना, असिस्टेंट प्रभात यादव,डॉ लाइबा खान,डॉ अफशान अंजुम,मुमताज अहमद,तनवीर हुसैन और जाकिर हुसैन शामिल रहे।इस अवसर पर समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति और स्थानीय नेता भी उपस्थित रहे। जिनमे सपा नेता विनोद कुमार यादव, प्रसिद्ध समाजसेवी आदिल काज़मी,डॉ संतोष सिंह,बदोसराय ग्राम प्रधान निसार मेहंदी, जुल्फी मियां,फैज़ी मियां,सलमान अंसारी, हाजी जुबेर खान,राहिल काज़मी, असद काज़मी,सोहन लाल,राम मिलन यादव,मोहम्मद आवेश (बीडीसी) अकबर अली,अकरम खान और रिंकू मौर्या प्रमुख रूप से मौजूद रहे।इस सफल आयोजन के लिए डॉ रेहान काजमी और उनकी टीम को स्थानीय लोगो ने हृदय से सराहा और भविष्य में भी ऐसे आयोजन किए जाने की अपेक्षा जताई।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular