Homeउत्तर प्रदेशनेताजी सुभाषचन्द्र बोस जी की जयन्ती के अवसर पर जरूरतमंदों को किये...

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जी की जयन्ती के अवसर पर जरूरतमंदों को किये कम्बल वितरित

7 / 100 SEO Score

शामली – गरीब एवं असहाय मानवों की सेवा ही भगवान की सच्ची अराधना है, यदि आप ईश्वर को पाना चाहते है तो हमें ऐसे लोगो की सेवा करनी चाहिए, वो चाहे किसी भी माध्यम से ही क्यों ना हो। गरीबों की सेवा ही सच्ची भगवत सेवा है। सभी प्राणियों में मनुष्य को श्रेष्ठ केवल इसलिए माना जाता है क्योंकि दया, क्षमा, प्रेम व परोपकार की भावना सिर्फ मनुष्य में ही देखने को मिलती है। इसी क्रम में जरूरतमंद और बेसहारों को ठंड से राहत दिलाने का बीड़ा नगर पालिका परिषद् शामली ने उठाया है। उक्त उद्गार चौधरी चरण सिंह बारात घर में आयोजित नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जी की जयन्ती पर द्वीप प्रज्वलित कर कम्बल वितरण शुभारम्भ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि श्री संतोष कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी शामली द्वारा व्यक्त किये। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि एवं नगर पालिका चेयरमैन श्री अरविन्द संगल कार्यक्रम में नगर पालिका शामली की ओर से घोषणा करते हुए कहा कि ‘‘हेलमेट नही तो पेट्रोल नहीं’’, सड़क सुरक्षा अभियान के तहत नगर पालिका 76वें गणतन्त्र दिवस पर 76 हेलमेट अपने ऑफिसर, कर्मचारी एवं सफाई सुपरवाईजर को 26 जनवरी के अवसर पर प्रदान करेंगी, तत्पश्चात पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, अवर अभियन्ता सिविल, अवर अभियन्ता जलकल एवं सभी सफाई नायक, सुपरवाईजर हेलमेट लगाकर पेट्रोल पम्प पर जाकर अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल लेंगे। यह सड़क सुरक्षा की एक अनूठी व अद्वभुत पहल होगी, जिससे शामली शहर में यह संदेश जायें कि अब शासन, प्रशासन व नगर पालिका सब हेलमेट लगाकर सफर कर रहे है, तो हम भी सड़क पर हेलमेट लगाकर क्यों ना चले।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद् शामली श्री रामेन्द्र सिंह ने कहां कि जन सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। गरीबों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। गरीब व असहायों के हितों के लिए कार्य करने के लिए एक अच्छी सोच का होना नितांत आवश्यक है। आज नगर पालिका परिषद् शामली द्वारा शहर के विभिन्न वार्डो के सैकड़ों जरूरतमंदां को कम्बल प्रदान किये गये। शहर के वार्डो में जो गरीब, निःसहाय, वृद्ध, दिव्यांग व विधवा आदि है, उनको कम्बल दिया जायेंगा। इस अवसर पर सभासद अजय निर्वाल उर्फ बोबी, सभासद रोबिन गर्ग, सभासद अरविन्द खटीक, सभासद तोहिद रहमानी, सभासद रामनिवास सैनी, सभासद प्रतिनिधि श्री सन्दीप कुमार, संजय उपाध्याय, श्री कालू कुरैशी, श्री गुलजार मंसूरी, लिपिक लक्ष्मण सिंह, चरणपाल, सोनू चावला स्वच्छ भारत मिशन ब्रांड एम्बेसेडर श्रीमती वीना अग्रवाल, सतबीर शर्मा, संजय बंसल, अमित पंवार, मनीष भटनागर, सुनील बंसल, दीपक, साजिद अहमद, रिन्कू, विनोद कन्डेरा, वैभव गर्ग, अरविन्द कुमार आदि उपस्थित रहे।

  • रिपोर्ट – अजीत कुमार श्रीवास्तव
7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular