बाराबंकी- नगर पालिका में कार्यरत रहे काशीराम वर्मा का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। नगर पालिका परिषद नवाबगंज के अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि वर्षों बतौर एकाउंटेट नगर पालिका में सेवारत रहे काशीराम वर्मा की अभी लोग तारीफ करते नहीं थकते। उनके समय में ही नगर पालिका में तमाम सुधार हुए जिसके लिए यहां के कर्मचारियों ने भी लंबी लड़ाई लड़ी। बताते चलें काशीराम वर्मा केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी बाबू के भी काफी करीबी रहे। यहां तक की घर भी बेनी बाबू के कंपनीबाग स्थित मकान के बगल में ही बनवाया। 2010 के करीब सेवानिवृत्त हुए काशीराम इन दिनों अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन पर न. पा.प.न के कर्मचारियों व सभासदों में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को नगर पालिका के सभा भवन में ईओ संजय कुमार शुक्ला, कर निर्धारण अधिकारी कमलेश चैबे, बड़े बाबू योगेन्द्र पाठक, स्टोनो पवन कुमार शुक्ला, सहायक लेखाकार संतोष कुमार, शुएब, श्रीमती सरिता, स्मिता, सभासद ज्ञानू, फैसल, प्रदीप मौर्या आदि तमाम सभासद व कर्मचारी मौजूद रहे।
न.पा.प.नवाबगंज के सेवानिवृत्त लेखाकार के निधन पर आयोजित हुई शोक सभा
RELATED ARTICLES




